तू डाल-डाल मैं पात-पात, हाल पेट्रोल पंपों का
अपराध पर नियंत्रण के लिए डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश पत्र के बाद भले ही सभी पेट्रोल पम्पों पर आदेश पत्र चिपकाया दिया गया है। लेकिन पम्प पर स्थिति जस की तस है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेट्रोल पम्प के आस-पास की दुकानों में अतिरिक्त हेलमेट भी रखा गया है। जो'तू डाल डाल, मैं पात-पात'की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। पेट्रोल पम्प मालिकों द्वारा अपने अपने पेट्रोल पम्पों पर डीएम व एसपी का आदेश पत्र चिपकाया गया है। जिसमें बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया गया है। बावजूद बखौफ बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। -
No comments:
Post a Comment