मेहसौल से किरण चौक तक धारा 144. सदर एसडीओ के आदेश का हुआ असर
दो माह के लिए लागू की गयी निषेधाज्ञा .
सीतामढ़ी : शहर में इन दिनों जाम लगना आम हो गया है. समस्या को ले शहर का शायद ही कोई लोग होगा, जिसे प्रतिदिन दो-चार नहीं होना पड़ता होगा. जाम की समस्या एक तरह से नासूर बन चुकी है. इससे शहर के लोगों को निजात दिलाने के लिए तत्कालीन डीएम डाॅ प्रतिमा ने कोशिश की थी. कई कदम उठाये गये, पर कुछ माह बाद ही तमाम कदम विफल रहे और जाम की समस्या बनी रही. नगर परिषद की ओर से मेहसौल चौक व पुल पर सड़क के बीच लोहे का बुंब लगाया गया था.
No comments:
Post a Comment