Tuesday, 9 February 2016

अभिनव किसान पुरस्कार से नवाजे गए राजू l कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बोखड़ा प्रखंड के उखड़ा गांव के प्रगतिशील किसान कृष्ण कुमार तिवारी राजु को वर्ष 2015 में कृषि में अभिनव कार्य करने के लिए राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा अभिनव किसान पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार गणंतत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयेाजित समारोह के दौरान कुलपति आरसी श्रीवास्तव एवं प्रसार शिक्षा निदेशक केएन ¨सह द्वारा दिया गया है। यह पुरस्कार जिला से कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा चयनित एक किसान को दिया गया है।
मां सरस्वती की अराधना की तैयारी में जुटे लोग l पुपरी में विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा निर्माण करने वाले कलाकारों ने प्रतिमाओं पर रंगों की कूचिया चलाना तेज कर दिया है। अब पूजा के दिन शेष रह गए है। ऐसे में पूजा की तैयारी भी जोर शोर से चल रहा है। एक तरफ शिक्षण संस्थानों में अपने अनुरूप पूजा तैयारी हो रही है। वहीं छात्र-छात्राएं निजी स्तर पर भी मां सरस्वती की आराधना की तैयारी में जुटे है।
तैयारी. शहर में जाम से निबटने को बन रही ठोस योजना, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश l सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा शहर l
तू डाल-डाल मैं पात-पात, हाल पेट्रोल पंपों का अपराध पर नियंत्रण के लिए डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश पत्र के बाद भले ही सभी पेट्रोल पम्पों पर आदेश पत्र चिपकाया दिया गया है। लेकिन पम्प पर स्थिति जस की तस है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेट्रोल पम्प के आस-पास की दुकानों में अतिरिक्त हेलमेट भी रखा गया है। जो'तू डाल डाल, मैं पात-पात'की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। पेट्रोल पम्प मालिकों द्वारा अपने अपने पेट्रोल पम्पों पर डीएम व एसपी का आदेश पत्र चिपकाया गया है। जिसमें बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया गया है। बावजूद बखौफ बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। -
रोहित ने किया जिले का नाम रोशन महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले दिनों एक से चार फरवरी तक आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल बुडबाल चैंपियनशिप के ¨सगल इवेंट में बिहार टीम की ओर से गोल्ड मेडल जीतकर स्थानीय खिलाड़ी रोहित कुमार ने जिला ही नहीं प्रदेश का नाम भी रौशन किया है।
मेहसौल से किरण चौक तक धारा 144. सदर एसडीओ के आदेश का हुआ असर दो माह के लिए लागू की गयी निषेधाज्ञा . सीतामढ़ी : शहर में इन दिनों जाम लगना आम हो गया है. समस्या को ले शहर का शायद ही कोई लोग होगा, जिसे प्रतिदिन दो-चार नहीं होना पड़ता होगा. जाम की समस्या एक तरह से नासूर बन चुकी है. इससे शहर के लोगों को निजात दिलाने के लिए तत्कालीन डीएम डाॅ प्रतिमा ने कोशिश की थी. कई कदम उठाये गये, पर कुछ माह बाद ही तमाम कदम विफल रहे और जाम की समस्या बनी रही. नगर परिषद की ओर से मेहसौल चौक व पुल पर सड़क के बीच लोहे का बुंब लगाया गया था.